नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े रहस्यों का उत्तर है चेका

देश के पराक्रम स्वतंत्रा सेनानी नेताजी का जीवन और खासकर उनकी मृत्यु किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है लेकिन आज भी उनकी मृत्यु हर किसी के लिए रहस्य बना हुआ है।

author-image
Sneha Singh
New Update
Netaji

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेताओ में से एक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस। पुरे देश में शायद हो ऐसा कोई होगा जिसे नेताजी से प्यार न हो।

देश के पराक्रम स्वतंत्रा सेनानी नेताजी का जीवन और खासकर उनकी मृत्यु किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है लेकिन आज भी उनकी मृत्यु हर किसी के लिए रहस्य बना हुआ है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और आल इंडिया लीगल ऐड फोरम के सचिव जयदीप मुख़र्जी ने एएनएम न्यूज़ पर नेताजी से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा उठाया। उन्होंने करीब बीस साल के अथक प्रयास से देश विदेश घूमकर इन तथ्यों को संग्रह किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक पुस्तक लिखा जिसका नाम है "चेका", द रोड ऑफ़ बोन्स।