AAP को BJP ने दिया तगड़ा झटका

पाटीदार आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे निखिल सवानी (Nikhil Sawani) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
app-bjp

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) से पहले बड़ा झटका लगा है। पाटीदार आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे निखिल सवानी (Nikhil Sawani) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी का साथ छोड़ दिया है। निखिल एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस छोड़ने के बाद वह ‘AAP’ का हिस्सा बने थे। विधानसभा चुनाव में 5 सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात से ही सबसे अधिक उम्मीदें हैं। ऐसे में इसे पार्टी के अभियान को एक धक्का माना जा रहा है।