Yamuna Expressway पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। टैक्स की दरें करीब 5 फीसदी बढ़ाई जाएंगी।

New Update
yamuna express

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। टैक्स की दरें करीब 5 फीसदी बढ़ाई जाएंगी। आज यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक होने वाली है।

इस बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिसमें एक प्रस्ताव टोल टैक्स की दरें 5 फीसदी बढ़ाने की भी है। अगर प्रस्ताव पास हो गया तो एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। बता दें कि पिछले 2 महीने से बोर्ड की बैठक स्थगित हो रही थी।