क्या बारिश करेगी दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा ?

भीषण चक्रवात पश्चिम बंगाल (West Bengal) और आंध्र प्रदेश के बीच कहीं भी लैंड कर सकता है। यदि यह भंवर चक्रवात में बदल गया तो इसका नाम 'तेज' (Tej) रखा जाएगा।

author-image
Sneha Singh
18 Sep 2023
Durgapuja Rain

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: मौसम पूर्वानुमान मॉडलों से कयास लगाया जा रहा है कि पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य में भारी चक्रवात (heavy cyclone) आ सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है। भीषण चक्रवात पश्चिम बंगाल (West Bengal) और आंध्र प्रदेश के बीच कहीं भी लैंड कर सकता है। यदि यह भंवर चक्रवात में बदल गया तो इसका नाम 'तेज' (Tej) रखा जाएगा।

मॉनसून खत्म होते ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवात पूरे जोरों पर शुरू होने वाला है। अक्टूबर में पूजा से पहले बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन सकता है और इसकी वजह से पूजा की तैयारी और पूजा बाजार पर असर पड़ सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत तक एक चक्रवात थाईलैंड सागर से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। फिर यह धीरे-धीरे ताकत हासिल कर सकता है और चक्रवात बन सकता है। चक्रवात के 4-10 अक्टूबर के बीच टकराने की आशंका है। हालांकि, यह धरती में कहां से प्रवेश करेगा और इसकी ताकत क्या होगी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।