Chandrayaan-3 Update : चांद पर कब जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान ?

चाँद पर 14 दिन की लंबी रात के बाद चांद (Moon) के दक्षिण ध्रुव पर सूरज की रोशनी (sunlight) पहुंचने लगी है। ऐसे में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर और रोवर के जागने की उम्मीद है

author-image
Kalyani Mandal
New Update
chandrayan 3 rover

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : चाँद पर 14 दिन की लंबी रात के बाद चांद (Moon) के दक्षिण ध्रुव पर सूरज की रोशनी (sunlight) पहुंचने लगी है। ऐसे में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर और रोवर के जागने की उम्मीद है और  ISRO लैंडर और रोवर दोनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) और विक्रम लैंडर (Vikram Lander) अभी चांद के दक्षिणी ध्रुव (south pole) पर मौजूद हैं और ऐसे में दोनों के चार्ज होने की उम्मीद है। अगर ISRO ये करने में कामयाब रहा तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये बहुत बड़ी सफलता मानी जाएगी।