Weather : 'झमाझम बारिश' के साथ राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मानसून की आस लगाए बैठे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है कि जल्द ही देशभर में मानसून (monsoon) आ जाएगा।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
weather west bengal

स्टाफ रिपोर्टर,  एएनएम न्यूज़ : भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मानसून की आस लगाए बैठे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है कि जल्द ही देशभर में मानसून (monsoon) आ जाएगा। टेंपरेचर (temperature) में गिरावट होगी और भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी। अरब सागर (Arabian Sea) से उठने वाले मानसून केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, UP और बिहार में बरसात कराता है। वर्तमान समय में मानसून केरल में आ गया है और इस बार मानसून अपने समय से लगभग एक हफ्ता पीछे चल रहा है। 13 से 14 जून तक यह गुजरात पहुंच जाएगा और  इसके बाद 13 से 15 के बीच प्री-मानसून मध्य प्रदेश पर असर दिखाएगा।