Chandrayaan-3: चंद्रयान कब पहुंचेगा चंद्रमा की सतह पर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) को एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए लॉन्च(launch) कर दिया है। भारत में पूरी दुनिया का इंतजार खत्म हो गया।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
chandrayan 3 launch

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) को एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए लॉन्च(launch) कर दिया है। भारत में पूरी दुनिया का इंतजार खत्म हो गया। इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3, रॉकेट (rocket) एलवीएम3-एम4 से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने ‘चंद्रयान-3’ को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है और अब ‘चंद्रयान-3’ ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्रयान-3 अगस्त के अंत में चंद्रमा की सतह तक पहुंच जाएगा और  23-24 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (soft landing) होगी।