आम आदमी पार्टी प्रस्ताव पर क्या बोली कांग्रेस

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि उनकी पार्टी भी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीट पर लड़ने को तैयार है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान ही करेगा।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
gfcfghjjb

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा था कि वो दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ 1 ही सीट दे सकती है। अब आम आदमी पार्टी की तरफ से 1 सीट का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि उनकी पार्टी भी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीट पर लड़ने को तैयार है। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान ही करेगा।