मौसम रहेगा कूल-कूल, आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। साथ ही आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

New Update
weather update

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दिल्ली एनसीआर में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। साथ ही आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी। धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। तापमान में भी गिरवाट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी कंट्रोल में रहेगी। गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रही। तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में लू चलती रहेगी, जिससे अधिकतम पारा 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर 7-6 मई को हीटवेव रहेगी।