Weather Update: बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी की ठिठुरन और कोहरे का सितम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वहीं आज कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

New Update
weather

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी की ठिठुरन और कोहरे का सितम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वहीं आज कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसी के साथ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।