Weather : IMD के अनुसार अगले 5 दिन का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(Delhi) के अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भाग में आगे बढ़ने के साथ ही सामान्य तिथि से 6 दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया है दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon)।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
weather rain imd

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(Delhi) के अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भाग में आगे बढ़ने के साथ ही सामान्य तिथि से 6 दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया है दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। पहले 8 जुलाई को पूरे देश में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया था मौसम विभाग। मानसून के एक्टिव होने के साथ ही कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से राहत (heat recovery) मिली है। कुछ राज्यों में बारिश(rain) कहर बनकर बरस रहा है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।