UP Nikay Chunav: अमरोहा में फर्जी वोटिंग को लेकर पथराव

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7बजे से शुरु हो गया था। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं। वही, वोटिंग के दौरान अमरोहा जिले में बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए उपद्रवियों ने किया पथराव।

author-image
Sunita Bauri
New Update
UP Nikay Chunav

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: नगरीय निकाय चुनाव (municipal elections) के पहले चरण का मतदान (vote) सुबह 7बजे से शुरु हो गया था। मतदान शाम छह बजे तक चला। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं। वही, वोटिंग के दौरान अमरोहा जिले (Amroha district) में बूथ पर फर्जी वोटिंग (bogus voting) का आरोप लगाते हुए उपद्रवियों ने किया पथराव। कई लोगों को मामूली चोटें आईं। कई पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से घायल (Injured) हुए हैं। और भी कई जिलों से फर्जी वोटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।