केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जताई Petrol-Diesel की कीमत में गिरावट की संभावना

जल्दी ही लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) मिल सकता है। दरअसल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना जताई है।

author-image
Kanak Shaw
New Update
petrol

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जल्दी ही लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) मिल सकता है। दरअसल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना जताई है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई सरकार ने यह सुनिश्चित करने का काम किया है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी ने होने पाए।