पेट्रोल-डीजल की कीमतोंं में भारी गिरावट

देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Today Petrol Diesel Prices

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है। इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है। वहीं, पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है। यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है।