Cattle Smuggling Case: TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या ED के गिरफ्त में

पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी ने इस मामले के संबंध में सुकन्या मंडल को तलब किया था।

author-image
Kanak Shaw
New Update
anubrat

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी ने इस मामले के संबंध में सुकन्या मंडल को बेहिसाब संपत्ति और उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर तलब किया था। सुकन्या मंडल राज्य सरकार की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालय में पेशे से शिक्षक हैं। उनके पिता अनुब्रत मंडल को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किए जाने के आठ महीने बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।