पुलिस को धमकी भरा मैसेज, 6 स्थानों पर रखे गए हैं बम

आज एक बार फिर हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। एक अज्ञात व्यक्ति ने 6 अलग-अलग स्थानों पर बम होने की सूचना दी है।

New Update
police

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज एक बार फिर हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। एक अज्ञात व्यक्ति ने 6 अलग-अलग स्थानों पर बम होने की सूचना दी है। इस पर मुंबई पुलिस समेत जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। भीड़भाड़ वाले जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस कॉल करने वाले शख्स के बारे में पता लगा रही है। धमकी भरे मैसेज के बाद मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तिों से भी पूछताछ की जा रही है।