Heavy rain: हजारों प्लास्टिक के ड्रम नाले और नदी में बहने लगे
भारी बरसात(heavy rain) के चलते हजारों प्लास्टिक के ड्रम (plastic drums) नाले एवं नदी के पानी में बहने लगे। सुमन नगर चेक पोस्ट के निकट ड्रम धोने के गोदाम में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भारी बरसात(heavy rain) के चलते हजारों प्लास्टिक के ड्रम (plastic drums) नाले एवं नदी के पानी में बहने लगे। सुमन नगर चेक पोस्ट के निकट ड्रम धोने के गोदाम में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे। गोदाम (Godown) की दीवार नाले के पानी से टूटने पर गोदाम में रखे हजारों ड्रम गंग नहर में तैरने लगे। बहुत ज्यादा संख्या में बहते ड्रम देखकर लोग ड्रम को पकड़ने लगे। गोदाम मालिक को ड्रम बहने के कारण लाखों का नुकसान हुआ।