इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1000 रुपये

स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।

New Update
6 womens

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : चुनावी साल में दिल्ली सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए बजट में दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर आई है। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

  • 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना 1000 की राशि मिलेगी।
  • योजना के लिए योग्य वे महिला होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।
  • सरकारी कर्मचारी नहीं है। इनकम टैक्स नहीं देती है।
  • स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।
  • फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।