डेढ़ महीने बाद वतन वापस लौटी महिला, गलती से सीमा पार कर चली गई थी पाकिस्तान

डेढ़ महीने बाद बच्ची सहित वतन वापस लौटी महिला, गलती से सीमा पार कर चली गई थी पाकिस्तान। पुंछ ज़िले के सीमावर्ती गाँव सलोत्री की 22 वर्षीय महिला शबनम बी पत्नी गुलाम रूबानी दो फरवरी 2024 को पुंछ जिले के खडी़ करमाडा से अपनी डेढ़

author-image
Kalyani Mandal
New Update
sima par

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: डेढ़ महीने बाद बच्ची सहित वतन वापस लौटी महिला, गलती से सीमा पार कर चली गई थी पाकिस्तान। पुंछ ज़िले के सीमावर्ती गाँव सलोत्री की 22 वर्षीय महिला शबनम बी पत्नी गुलाम रूबानी दो फरवरी 2024 को पुंछ जिले के खडी़ करमाडा से अपनी डेढ़ वर्षिय बेटी सहित गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चली गई थी। उस के बाद परिजनों द्वारा युटी प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार से उसे वापस घर लाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सेना ने पाकिस्तानी सेना एवं प्रशासन से उसकी वतन वापसी के लिए प्रयास शुरू किए थे। लगभग डेढ़ माह तक चले प्रयासों के बाद मंगलवार को चक्का दा बाग से प्रशानिक अधिकारियों की देख रेख में डेढ़ वर्षिय बच्ची सहित महिला को भारत लाया गया। मंगलवार शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग राह-ए-मिलन पर भारत पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर लगे मुख्य गेट खोले गए। यहां भारत और पाकिस्तानी सेना व प्रशासन के अधिकारियों की मुलाकात हुई। इसके बाद पीओके की तरफ से शबनम निवासी सलोत्री तहसील हवेली जिला पुंछ को नियंत्रण रेखा के इस पार भारतीय सेना और पुंछ प्रशासन के हवाले करते हुए अपने वतन भारत वापस भेजा गया। वही शबनम के पिता महोमद रजाक और माता सेरा खातुन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनहोंने हम गरीब परिवार के दर्द को सुना और हमारी  सहयता की जिस कारण आज हमारी बेटी अपने घर लोट आई है।