Weather Update : इस दिन से बदल जाएगा मौसम का रुख

मौसम विभाग का कहना है कि यह सब मॉनसून की विदाई के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने के अंत तक मॉनसून बिहार से पूरी तरह विदा हो जाएगा।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
weather5

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बिहार (bihar) में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। राजधानी पटना (Patna) की बात करें तो शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि यह सब मॉनसून की विदाई के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने के अंत तक मॉनसून बिहार से पूरी तरह विदा हो जाएगा। दक्षिण बिहार से मॉनसून पूरी तरह से करीब-करीब लौट चुका है।