New Update
/anm-hindi/media/media_files/aXiV2GFoZzUnqXZlaICa.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सूरज की तपिश के साथ ही पारा भी चढ़ता जा रहा है। लू ने भी हाल बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं तापमान तेजी से बढ़ रहा है और गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।