Weather Update: तापमान में तेजी से हो रहा है गिरावट

बारिश थमने के बाद ही राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से गिर गया है। शाम होते-होते ठंड तेजी से बढ़ने लगती है और रात होते-होते अधिकांश इलाकों में कोहरा छा जाता है। रात से सुबह तक घना कोहरा छा सकता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
bihar

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बारिश थमने के बाद ही राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से गिर गया है। शाम होते-होते ठंड तेजी से बढ़ने लगती है और रात होते-होते अधिकांश इलाकों में कोहरा छा जाता है। रात से सुबह तक घना कोहरा छा सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। प्रांत के सभी क्षेत्रों में बेहद ठंडा मौसम रहेगा। सुबह से ही ठंड बनी हुई है।