यहां हिमपात से आम जनजीवन प्रभावित है। जम्मू के चसाना गांव में शनिवार आधी रात के बाद एक घर अचानक भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे के नीचे दबने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है इसे लेकर जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां हिमपात से आम जनजीवन प्रभावित है। जम्मू के चसाना गांव में शनिवार आधी रात के बाद एक घर अचानक भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे के नीचे दबने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई।