New Update
/anm-hindi/media/media_files/HbXfZoYfsHkbbZrrniVz.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कड़ाके की ठंड पड़ रही है उत्तराखंड में। पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह शाम कोहरा छाने लगा है।
चारों धामों में भी तापमान माइनस में चला गया है। केदारनाथ में तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। बद्रीनाथ का भी यही हाल है। वैकुंठ धाम में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान शून्य से नीचे यानी माइनस में हैं। गंगोत्री का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)