/anm-hindi/media/media_files/RK3wHuvfl5b5hMlUZ6Vt.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज यानी 09 जुलाई 2023, रविवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। वहीं कुछ राशियों को व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है।
मेष राशिफल: आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल: आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी परिचित व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। संभलकर रहें और वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।
कर्क राशिफल: आज का दिन आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।
सिंह राशिफल: आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा और उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
कन्या राशिफल: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।
धनु राशिफल: आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)