CM की जा सकती है कुर्सी

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे ने जहां चौंकाया तो वहीं अब सियासत अलग ही दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
bjnkvhvi8978

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजे ने जहां चौंकाया तो वहीं अब सियासत अलग ही दिशा में आगे बढ़ चुकी है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में दो फाड़ होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को उन्होंने रोते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह, अपने और विधायकों के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि असंतोष का यह नतीजा है।