0 डिग्री तापमान में जवानों का जोश हाई (VIDEO)

सैनिकों ने आसपास के क्षेत्र में चारों ओर बर्फबारी और सफेद जमीन के बीच, जहां तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे था, छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

New Update
viral video 34

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जरा-सी ठंड में हम ठिठुरने लगते हैं। खुद को घरों में कैद कर लेते हैं। लेकिन तापमान 0 डिग्री सेल्सियस में भी जवानों का जोश हाई दिखा। दरअसल भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में जवानों ने छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा पर शिव जयंती मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। सैनिकों ने आसपास के क्षेत्र में चारों ओर बर्फबारी और सफेद जमीन के बीच, जहां तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे था, छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।