Crime News : घर में घुसकर मारी गोली

गुरजीत सिंह जोत पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी गोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात अज्ञात कुछ लोग उनके घर में घुस आए। जिन्होंने बंदूकों से सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस दौरान उनके पिता बलविंदर सिंह

author-image
Kalyani Mandal
05 Sep 2023
goli mar murder

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : तरनतारन (Tarn Taran) के पंडोरी गोला गांव में रंजिश के चलते युवकों द्वारा घर में घुसकर गोली (shooting) मारने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी के दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना सदर तरनतारन की पुलिस (Tarn Taran police station) ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। गुरजीत सिंह जोत पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी गोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात अज्ञात कुछ लोग उनके घर में घुस आए। जिन्होंने बंदूकों से सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस दौरान उनके पिता बलविंदर सिंह और मां हरजिंदर सिंह घायल हो गए।