/anm-hindi/media/media_files/apjxvERhOYqRrAFOoFRI.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने जी-20 समिट (G-20 summit) होने वाला है। इसके लिए तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बिच खालिस्तानी संगठन (Khalistani organization) सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला सामने आया है। खालिस्तान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजधानी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। दरअसल, दिल्ली के करीब पांच मेट्रो स्टेशन (metro stations) की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार, ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान रिफ्रेंडम जिंदाबाद’ जैसे नारे दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर स्प्रे पेंट (spray painted) से लिखे हुए थे।
#WATCH | Pro-Khalistan slogans written on the wall of Maharaja Surajmal Stadium Metro Station are being removed by the Delhi Police https://t.co/2mcKBfqJw3pic.twitter.com/ss7UnKJM5o
— ANI (@ANI) August 27, 2023