2000 Note: आज के बाद नहीं लेंगे बैंक 2000 का नोट, लेकिन यहां कर पाएंगे एक्सचेंज

जैसा आप जानते हैं कि 19 मई 2023 को आरबीआई ने ऐलान किया था कि बीते 30 सितम्बर से ये 2000 का नोट रद्दी हो जाएगा। हालांकि बाद में एक हफ्ते के लिए इसे आगे बढ़ा दिया था।

New Update
 2000 rs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जैसा आप जानते हैं कि 19 मई 2023 को आरबीआई ने ऐलान किया था कि बीते 30 सितम्बर से ये 2000 का नोट रद्दी हो जाएगा। हालांकि बाद में एक हफ्ते के लिए इसे आगे बढ़ा दिया था।

यहां बदल सकते हैं 2000 के नोट

देशभर में आरबीआई के 19 मुख्यालय हैं। आप किसी भी मुख्यालय पर ये नोट बदल सकते हैं। इसके लिए कोई आखिरी डेट नहीं है। या तो आप जाकर या फिर पोस्ट के जरिए भी नोट बदले जा सकते हैं। 2000 नोट (2000 Note) के लिए आपको उन नोट्स की डिटेल्स के साथ अपना आईडी प्रूफ देनी होगी। साथ में ये भी बात ध्यान में रखनी होगी कि नोट फटे या कटे नहीं होने चाहिए। कटे-फटे नोट बदलने का प्रोसेस दूसरा रहेगा।