घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बहुत घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच अपने वाहनों में घर से बाहर न निकलें।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
fog2345

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौमस तेजी से बदल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-यूपी सहित कुछ मैदानी हिस्सों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शुक्रवार को बहुत घने कोहरे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच अपने वाहनों में घर से बाहर न निकलें।