Bank holidays in August : 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे RBI बैंक

अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इन छुट्टियों की लिस्ट पर गौर कर लेना चाहिए

author-image
Kalyani Mandal
New Update
bank holidays

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हर महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) द्वारा बैंकों की छुट्टियों (bank holidays) का लिस्ट जारी किया जाता है। अगस्त (august) महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ने जारी कर दिया है। बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे देश (national) के अलग अलग जोन में। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इन छुट्टियों की लिस्ट पर गौर कर लेना चाहिए। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की मानें, तो सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। 

6 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश 

8 august 2023 - गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे

12 august 2023 - दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे 

13 august 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश 

15 august 2023 - स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी 

16 august 2023 - पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे 

18 august 2023 - श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे