स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 17 और हरियाणा के 10 जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरूण तारण, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब में औसत तापमान 8.3 डिग्री कम है।