अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलेंगी और बारिश होगी। आज का मौसम शुष्क रहेगा मगर ठंड बनी रहेगी। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
weather rain imd

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सर्दी से कुछ राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलेंगी और बारिश होगी। आज का मौसम शुष्क रहेगा मगर ठंड बनी रहेगी। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।