ममता बनर्जी सही नहीं: रेल मंत्री ने बताया दुर्घटना की वजह

ओडिशा के बालेश्वर में हुए हादसे के कारणों को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने कवच व्यवस्था पर सवाल उठाए था।

author-image
Kanak Shaw
New Update
Mamtaiswrong

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: ओडिशा के बालेश्वर में हुए हादसे के कारणों को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने कवच व्यवस्था पर सवाल उठाए था। रविवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का बयान सही नहीं है। उन्होंने कहा, "इसका कवच से कोई लेना-देना नहीं है। ममता बनर्जी ने कल जो कहा वह सही नहीं है। यह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परिवर्तन के कारण हुआ।"