रेल कर्मचारी करेंगे बड़ी हड़ताल, जानिए कब से थम जाएंगे ट्रेनों के पहिए

रेलवे कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल कर सकते हैं। इस हड़ताल के चलते भारतीय ट्रेनों के पहिओं के थमने का खतरा बना हुआ है।

New Update
7 RAILWAY

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर घमासान तेज होता नजर आ रहा है। रेलवे कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल कर सकते हैं। इस हड़ताल के चलते भारतीय ट्रेनों के पहिओं के थमने का खतरा बना हुआ है। बता दें कि केंद्र सरकार के 28 लाख कर्मचारियों और राज्य सरकारों के तीन करोड़ से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच काम करने वाले ट्रेड यूनियनों और संघों ने 1 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।