मुख्यमंत्री का आया बड़ा बयान, गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी

एक विशेष जांच दल तफ्तीश करेगा और उन्हें  लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चुनाव में जीत करने जा रहे हैं। हम सिर्फ अपने राज्य में शांति चाहते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
gfdghf

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी ऐसा करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण किया जाएगा। सरमा ने शिवसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर कहा कि हमने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल तफ्तीश करेगा और उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चुनाव में जीत करने जा रहे हैं। हम सिर्फ अपने राज्य में शांति चाहते हैं।