Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने भाजपा को हराने का किया दावा

भाजपा (BJP) ने इस पोस्टर के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि, "मजबूर बनाम मजबूत। कांग्रेस के लिए वंशवाद प्रथम, जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि।"

author-image
Kalyani Mandal
New Update
modi vs rahul 67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कांग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव (Lok Sabha elections) में भाजपा को हराने का दावा किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटरअकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्टर में एक तरफ इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उन्हें वंशवाद से प्रेरित और मजबूर बताया है तो वहीं इसी पोस्टर के दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तस्वीर लगाकर उन्हें राष्ट्रवाद से ओतप्रोत और मजबूत बताया है। भाजपा (BJP) ने इस पोस्टर के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा है कि, "मजबूर बनाम मजबूत। कांग्रेस के लिए वंशवाद प्रथम, जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि।"