New Update
/anm-hindi/media/media_files/ob5DSs26fOyhCX7xT7yc.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भिलाई में आयोजित महिला सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह 9 बजे रायपुर (Raipur) पहुंचेगी। यहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)