New Update
/anm-hindi/media/media_files/hRCu8IK1m7Zbl5D6hDqC.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड आ रही है। उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है। रांची जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त कर दी है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब एक हजार पुलिस फोर्स के अलावा 45 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें रैफ, जैप, जिला बल, आईआरबी शामिल है।