राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस सुरक्षा कड़ी

गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस ने नाका चेकिंग की। साथ ही इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।

New Update
delhi republic

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस ने नाका चेकिंग की। साथ ही इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक , परेड के रास्ते में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए कर्तव्य पथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन तक यातायात की आवाजाही परेड खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगी।