New Update
/anm-hindi/media/media_files/B7LbgXCELvdSosFiRRq4.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पीएम मोदी कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) पहुंचे हैं। सुबह करीब 6 बजे उनका विमान HAL एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से पीएम मोदी इसरो हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और सुबह करीब 7 बजे चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) को भेजने वाली वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट किया, "हमारे ISRO वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।"
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)