New Update
/anm-hindi/media/media_files/uSN7d8o6z6jEnBhN7trz.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पीएम मोदी (pm narendra modi) अपनी 2 देशों की 4 दिवसीय यात्रा को पूरा कर शनिवार को सीधा बेंगलुरु लौटे। यहां वे इसरो मुख्यालय पहुंचे और वैज्ञानिकों (pm modi meet isro scientist) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 3 बड़ी घोषणाएं की। पहली- भारत 23 अगस्त को हर साल ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाएगा। दूसरी- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह स्थान अब ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी- चंद्रयान-3 के पद चिन्ह को ‘तिरंगा’ नाम से जाना जाएगा।
- पीएम ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ब्रिक्स समिट को लेकर दक्षिण गया था इसके बाद फिर ग्रीस चला गया। लेकिन मेरा ध्यान पूरी तरह आपके साथ लगा हुआ था। मुझे ऐसा लगता है कि कभी-कभी मैं आपके साथ अन्याय कर देता हूं। उन्होंने कहा कि बेसब्री मेरी और मुसीबत आपकी। मैं भारत लौटकर जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था।
- इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं आपको सैल्यूट करना चाहता हूं। सैल्यूट आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपकी लगन को, सैल्यूट आपके जज्बे को। इस दौरान पीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान टच हुआ उस हिस्से को शिव शक्ति नाम से जाना जाएगा।
- पीएम ने कहा कि आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं ये कोई साधारण कार्य नहीं है। यह उपलब्धि अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ का शंखनाद है। इंडिया इज ऑन द मून, वी हैव अवर नेशनल प्राइड प्लेड ऑन मून। उन्होंने कहा कि आज हम जहां पहुंचे वहां आज तक कोई नहीं पहुंचा। हमने वो किया जो आज तक किसी ने नहीं किया। ये आज का नया भारत है जो जुझना जानता है जो निर्भीक है जो नये तरीके से सोचता है। जो घने अंधेरे में उजाले की किरण फैला देता है।
- भारत 21वीं सदी में दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान करना जानता है। पीएम ने कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त के उस दिन वो एक-एक सैकेंड घूम रहा है। जब हमारा चंद्रयान चांद पर उतरा तो पूरे देश में लोग खुशी से उछल पड़े। यह दृश्य अमर हो गया। हमने अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखा। ये पल अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय था। उस दिन हर भारतीय को लग रहा था कि आज उसकी उसकी विजय हुई है।
- पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि मैं आपका जितना गुणगान करूं वो कम है। मैंने वो पल देखा है जब हमारे विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर अंगद की तरह अपने पांव जमाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ विक्रम था तो दूसरी ओर विज्ञान का पराक्रम था। हमारा प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है। मानव सभ्यता के इतिहास में उस दिन भारत ने दुनिया को चांद के उस हिस्से की तस्वीर दिखाई जहां आज तक वहां कोई नहीं पहुंचा।
- पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत के तकनीक और वैज्ञानिक सार्मथ्य का लोहा मान चुकी है। हमारा मिशन उस क्षेत्र में नई-नई खोज करेगा और दुनिया के सभी देशों के लिए नए रास्ते खोलेगा। पीएम ने इसके साथ ही चंद्रमा के उस हिस्से का नामकरण शिवशक्ति किया जिस हिस्से पर हमारे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम से लैंड किया।
पीएम मोदी ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ही वर्षों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)