Landslide : बारिश के कारण भूस्खलन में हुई एक व्यक्ति की मौत

सूत्र ने बताया जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये भी प्रदान किए जाएंगे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
landslide67

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : शुक्रवार को सिक्किम (Sikkim) में भारी बारिश (heavy rain) के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) हुआ,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभियान छेत्री के तौर पर हुई है। सूत्र के मुताबिक कि ग्यालशिंग (Gyalshing) जिले के लोअर लुंगजिक गांव में भूस्खलन में फंसने से उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने छेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। सूत्र ने बताया जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये भी प्रदान किए जाएंगे।