ओडिशा की पहली और देश की 16वीं वंदे भारत ट्रेन

पहली बार ओडिशा में पटरियों पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। ये ओडिशा की पहली और देश की 16वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

author-image
Sneha Singh
16 May 2023
ओडिशा की पहली और देश की 16वीं वंदे भारत ट्रेन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ओडिशा (Odisha) को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। पहली बार ओडिशा में पटरियों पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। ये ओडिशा की पहली और देश की 16वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल (West Bengal) में दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई को पीएम मोदी (PM Modi) इस ट्रेन को हरी झंडी (green flag) दिखा सकते हैं।