अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा BJP का सियासी हथियार

काशी, अयोध्या के बाद अब कान्हा की धरती में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा इसे सियासी केंद्र के रूप में उभार कर नए हथियार के रूप में प्रयोग कर सकती है। इसके संकेत पीएम मोदी ने दे दिए हैं।

New Update
pm modi g20

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: काशी, अयोध्या के बाद अब कान्हा की धरती में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा इसे सियासी केंद्र के रूप में उभार कर नए हथियार के रूप में प्रयोग कर सकती है। इसके संकेत पीएम मोदी ने दे दिए हैं।

सियासत के जानकर कहते हैं कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतने के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य और दिव्य धाम बनाए जाने का काम शुरू किया था। दूसरे कार्यकाल में उसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे रही है। अब अयोध्या में रामलला वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में मथुरा का मुद्दा भी बार-बार उठ रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्रज में विकास कार्य तेजी से शुरू हुए।