65 वकीलों को हाई कोर्ट की अवमानना का नोटिस

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 65 अधिवक्ताओं को हाई कोर्ट की अवमानना का नोटिस दिया गया है। इसी के साथ सिवनी जिला भारत संगठन की निर्वाचित कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय को नागपुर रोड बीज निगम की भूमि पर

author-image
Kalyani Mandal
New Update
High Courtm

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 65 अधिवक्ताओं को हाई कोर्ट की अवमानना का नोटिस दिया गया है। इसी के साथ सिवनी जिला भारत संगठन की निर्वाचित कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय को नागपुर रोड बीज निगम की भूमि पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया था। वही अधिवक्ताओं का मत था कि कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय पास-पास होना चाहिए। वकीलों ने तर्क दिया था कि इससे न केवल अधिवक्ताओं को बल्कि पक्षकारों को भी सहूलियत होगी। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने जिला न्यायालय के स्थान परिवर्तन के विरोध में हड़ताल कर दी थी।

जबलपुर स्थित हाई कोर्ट आफ मध्य प्रदेश ने इस मामले में एक जनहित याचिका के बाद सिवनी जिले में वकीलों की हड़ताल को असंवैधानिक करार दे दिया था। जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी लगभग 95 अधिवक्ताओं ने आवेदन देकर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। तो जबलपुर उच्च न्यायालय ने 65 अधिवक्ताओं को न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी कर समक्ष उपस्थित होने का आदेश दे दिया।