/anm-hindi/media/media_files/k0Gi1d5TmYDOzYQBiWNv.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: प्रियंका गांधी आज हैदराबाद के दौर पर रहेंगी। ऐसे में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति नेता और सीएम के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। प्रियंका को सरूरनगर में युवा संघर्ष सभा को संबोधित करना है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी वो मिलेंगी। इससे पहले केटी रामाराव ने प्रियंका के हैदराबाद आने को राजनीतिक पर्यटन बताया और कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। केटी रामाराव ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया। उन्होंने प्रियंका गांधी को ये सलाह भी दी कि वो राजनीतिक की जगह शैक्षिक पर्यटन करें और बीआरएस से सीखें। रामाराव ने ये आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक फायदे के लिए तेलंगाना राज्य बनाने में भी देरी की। जिसकी वजह से सैकड़ों युवाओं ने जान दी। उन्होंने इस मामले में प्रियंका गांधी से माफी की मांग भी की।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)