आजादी के दिन नक्सली हमला, दो जवान शहीद

मुठभेड़ में झारखंड जगुआर (Jharkhand Jaguar) के दो जवान शहीद हो गये। घटना टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और साराजम्बुरु जाने वाले रास्ते में हुई। इस घटना की पुष्टि झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह (Jharkhand DGP Ajay Kumar Singh) ने भी की है।

author-image
Sneha Singh
New Update
Naxalite attack

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आजादी के दिन देशवासियों की आंखें नम हो गईं।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल (Kolhan forest) में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में झारखंड जगुआर (Jharkhand Jaguar) के दो जवान शहीद हो गये। घटना टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और साराजम्बुरु जाने वाले रास्ते में हुई। इस घटना की पुष्टि झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह (Jharkhand DGP Ajay Kumar Singh) ने भी की है। उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों में गोलीबारी के बाद, हमें जानकारी है कि कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। लेकिन हमारे दो जवानों की भी जान चली गई। मुठभेड़ में हमारे एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल की जान चली गई।"