गैस सिलेंडर में लगी आग से 20 से अधिक लोग झुलसे

खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
gas4

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बिहार (bihar) के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र (Palanwa police station) के एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में पूरे घर में आग फैल गई। इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है।